23 जून 2012 - 19:30

बहरैनी जनता ने कल शांतिपूर्ण प्रदर्शन किए थे जिनमें ऑले खलीफा सरकार से सत्ता छोड़ने की मांग की थी और प्रदर्शनकारियों पर सऊदी अरब और ऑले खलीफा के आक्रामक सैनिकों ने हमले किए थे जिनमें शेख अली सलमान भी घायल हो गएथे.....

बहरैन में उलेमा काउंसिल के प्रमुख आयतुल्लाह शेख ईसा कासिम ने जमीअते वेफ़ाक़ के महासचिव पर हमले की निंदा की है। शेख ईसा कासिम ने एक बयान में जमीअते वेफ़ाक़ के महासचिव शेख अली सलमान पर हमले की निंदा करते हुए कहा है कि ऑले ख़लीफा सरकार इस धार्मिक नेता पर हमला करके उलेमा की स्थिति कमजोर करने की कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा कि वह लोग जो देश में शांति व स्थिरता चाहते हैं शेख अली सलमान पर हमले की निंदा करते हैं। शेख ईसा कासिम ने शेख अली सलमान को एक राष्ट्रीय और हर दिल अज़ीज़ व्यक्ति बताते हुए कहा कि उलेमा और जनता उनका बड़ा सम्मान करते हैं. उन्होंने कहा कि ऑले खलीफा सरकार उलेमा को अपने लिए बड़ा खतरा समझती है और उनके कामों में रोड़े अटका कर और उन पर तरह तरह के प्रतिबंध लगाकर उनके अधिकारों को सीमित करना चाहती है। बहरैनी जनता ने कल शांतिपूर्ण प्रदर्शन किए थे जिनमें ऑले खलीफा सरकार से सत्ता छोड़ने की मांग की थी और प्रदर्शनकारियों पर सऊदी अरब और ऑले खलीफा के आक्रामक सैनिकों ने हमले किए थे जिनमें शेख अली सलमान भी घायल हो गएथे। गौरतलब है कि बहरैनी जनता अपने अधिकारों की प्राप्ति एवं ऑले खलीफा के पक्षपात नीतियों के विरोध में प्रदर्शन कर रही है।.........166